टाटानगर से जल्द शुरू होंगी तीन नई वंदे भारत ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत…

खबर को शेयर करें
1000196362

Jamshedpur news: जमशेदपुर वासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। टाटानगर से अब तीन नई वंदे भारत ट्रेनें चलने वाली हैं। रेलवे ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है और जल्द ही यह सेवा यात्रियों को मिलनी शुरू हो जाएगी।

नई वंदे भारत ट्रेनों में पहली ट्रेन टाटानगर से पुरी जाएगी, दूसरी टाटानगर से वाराणसी के लिए चलेगी और तीसरी ट्रेन टाटानगर से छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होगी।

इस संबंध में सांसद विद्युत वरण महतो जी ने खुद जानकारी दी है और बताया कि आम यात्रियों को इससे काफी सुविधा मिलेगी। अब लोगों को तत्काल टिकट या अन्य ट्रेनों में जगह की कमी जैसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

रेलवे की इस नई पहल से सफर न सिर्फ तेज होगा, बल्कि सुविधाजनक भी बनेगा। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि ये ट्रेन सेवाएं कब से शुरू की जाएंगी।