आगामी बकरीद को लेकर जमशेदपुर पुलिस द्वारा मानगो थाना अंतर्गत फ्लैग मार्च का हुआ आयोजन…

Jamshedpur news: आगामी बकरीद पर्व को लेकर जमशेदपुर पुलिस की ओर से मानगो थाना क्षेत्र में शुक्रवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। इस मार्च का उद्देश्य था कि इलाके में शांति और विधि व्यवस्था बनी रहे ताकि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा सके।

इस फ्लैग मार्च में SSP पीयूष पांडे, सिटी SP कुमार शुभाशीष, DSP हेडक्वार्टर-1, और मानगो थाना प्रभारी निरंजन कुमार मौजूद रहे। इनके साथ भारी संख्या में पुलिस बल और अधिकारी भी शामिल थे। सभी ने मिलकर यह मार्च निकाला।

फ्लैग मार्च की शुरुआत मानगो के गांधी मैदान से की गई। इसके बाद पुलिस बल ने दाईगुट्टू , मानगो गोलचक्कर समेत कई अन्य इलाकों में मार्च किया और क्षेत्र में शांति बनाए रखने का संदेश दिया।

SSP पीयूष पांडे ने बताया कि बकरीद को लेकर सोशल मीडिया पर भी खास निगरानी रखी जा रही है। किसी भी अफवाह या गलत जानकारी पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त बल मंगाया गया है जो अलग-अलग जगहों में तैनात रहेगा। साथ ही सभी पेट्रोलिंग गाड़ियों और बाइक दस्तों को भी अलर्ट मोड में रखा गया है।

