इस वर्ष 16 लाख 73 हज़ार से अधिक श्रद्धालुओं ने अदा किया हज…

Azad Reporter desk: इस वर्ष दुनियाभर से कुल 16,73,230 श्रद्धालुओं ने मक्का में हज अदा किया।इनमें से 15,06,576 हाजी विदेशों से आए जबकि 1,66,654 स्थानीय नागरिकों ने हज में भाग लिया।
विदेश से आने वाले हाजियों के आने के मार्ग इस प्रकार रहे—
•हवाई मार्ग से: 14,35,017
•सड़क मार्ग से: 66,465
•समुद्री मार्ग से: 5,094
खास बात यह रही कि इस बार महिला श्रद्धालुओं की संख्या में भी बड़ी बढ़ोतरी हुई। कुल हाजियों में 8,77,841 पुरुष और 7,95,389 महिलाएं शामिल रहीं जो इस धार्मिक यात्रा में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है।
सऊदी प्रशासन ने हज के इस विशाल आयोजन को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर सुरक्षा, चिकित्सा, परिवहन और आवास की पूरी व्यवस्था की ताकि दुनियाभर से आए हाजी आराम और श्रद्धा के साथ अपने धार्मिक कर्तव्य को निभा सकें।

