अब फ्रांस नहीं भारत को मिली राफेल की बड़ी जिम्मेदारी, टाटा बनाएगा लड़ाकू विमान का मुख्य ढांचा…

Azad Reporter desk: राफेल लड़ाकू विमान के निर्माण में भारत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। फ्रांस की कंपनी दसॉ एविएशन और भारत के टाटा समूह की टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ है जिसके तहत अब भारत में ही राफेल विमान के मुख्य ढांचे (फ्यूजलाज) का निर्माण किया जाएगा।
इस ऐतिहासिक साझेदारी में दोनों कंपनियों ने चार प्रोडक्शन ट्रांसफर एग्रीमेंट्स पर हस्ताक्षर किए हैं। हैदराबाद में एक अत्याधुनिक उत्पादन केंद्र स्थापित किया जाएगा, जहां हर महीने दो राफेल फ्यूजलाज तैयार किए जाएंगे। यह पहली बार है जब राफेल का ढांचा फ्रांस के बाहर बनेगा।
फ्यूजलाज विमान का सबसे अहम हिस्सा होता है, जिससे इसके पंख इंजन ,और अन्य हिस्से जुड़े होते हैं। दसॉ एविएशन के CEO एरिक ट्रैपियर ने कहा कि यह भारत के एयरोस्पेस सेक्टर को वैश्विक मंच पर मजबूत करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।उम्मीद है कि 2028 तक पहला भारतीय निर्मित फ्यूजलाज तैयार हो जाएगा।

