जमशेदपुर में इस दिन रहेगा भारी वाहनों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध…
जमशेदपुर: आगामी 7 जून यानी शनिवार को बकरीद के अवसर पर शहर में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत 7 जून को सुबह 5:00 बजे से रात 11:00 बजे तक जमशेदपुर शहर में सभी प्रकार के भारी वाहनों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। हालांकि बसों को इस आदेश से छूट दी गई है।यह निर्णय शहर में कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को नियंत्रित रखने के उद्देश्य से लिया गया है।
आदेश पर ट्रैफिक DSP SSP और DC, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर किए हैं।प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को इस आदेश की सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इस दौरान आम जनता से भी सहयोग की अपील की गई है ताकि त्योहार शांतिपूर्वक और सुरक्षित तरीके से मनाया जा सके।


