हेमंत सरकार पे लगाया गया भाजपा अध्यक्ष मरांडी और उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने की साजिश का आरोप…

खबर को शेयर करें
1000195012

Jharkhand: भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने दावा किया है कि राज्य सरकार उनके और उनके परिवार के खिलाफ साजिश रच रही है। इस बयान के बाद भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने सरकार की कड़ी आलोचना की है।

सोमवार को जारी अपने बयान में ओझा ने कहा कि बाबूलाल मरांडी ने राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और विभिन्न घोटालों के खिलाफ निरंतर आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि शराब घोटाला, अवैध खनन, जेएसएससी-जेपीएससी परीक्षाओं में धांधली और ग्रामीण विकास योजनाओं में लूट जैसे मुद्दों को उजागर करने से सरकार घबरा गई है।

ओझा ने चेतावनी दी कि अगर मरांडी या उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने की कोई कोशिश की गई तो प्रदेश भर के भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर इसका सशक्त जवाब देंगे। भाजपा ने हेमंत सरकार पर लोकतंत्र को कलंकित करने का आरोप लगाते हुए इस पूरे घटनाक्रम की निंदा की है।