IMG 20250604 WA0022
|

कुएं से मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी…

खबर को शेयर करें

जमशेदपुर : बुधवार सुबह परसुडीह थाना क्षेत्र के रेलवे लोको कॉलोनी मोड़ स्थित शिव मंदिर के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव कुएं में तैरता हुआ देखा। यह नज़ारा देखकर लोग सन्न रह गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही परसुडीह थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर अपने कब्जे में ले लिया।

मृतक की पहचान बिहार के सिवान जिले के रहने वाले 40 वर्षीय वरुण कुमार तिवारी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, वह कुछ समय से जमशेदपुर में था, लेकिन वह इस क्षेत्र में क्यों आया, इसको लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।थाने के एएसआई भुविन महतो ने बताया कि शव की पहचान हो चुकी है और मृतक के परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस इस मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और मृत्यु के असली कारणों की पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।पुलिस घटनास्थल के आस-पास के लोगों से पूछताछ कर यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि वरुण तिवारी का उस इलाके से क्या संबंध था और वह किन परिस्थितियों में वहां पहुंचा।

इस घटना के बाद से रेलवे लोको कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं, और घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है और आगे की छानबीन जारी है।