झारखंड: ऊर्जा विकास निगम के खाते से 100 करोड़ की फर्जी निकासी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने किया मामला दर्ज, बैंक को भेजा नोटिस…

खबर को शेयर करें
1000194830

Jharkhand:झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (JUVNL) के बैंक खाते से 100 करोड़ रुपये से अधिक की फर्जी निकासी के मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच शुरू कर दी है। इस घोटाले की शुरूआती जांच पहले ही सीआईडी द्वारा की जा रही थी जिसमें कई गिरफ्तारियां भी हुई थीं। लेकिन आर्थिक अपराध और मनी लॉन्ड्रिंग के संदेह के चलते ED ने भी इस मामले में सक्रियता दिखाते हुए एफआईआर दर्ज कर बैंक को नोटिस जारी किया है।

सूत्रों के अनुसार ED ने FIR दर्ज करने के बाद बैंक से संदिग्ध लेन-देन खाताधारकों की जानकारी और ट्रांजैक्शन से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं। इस मामले की गहन जांच के लिए बैंक को विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।CID की जांच में बैंक मैनेजर समेत कई अधिकारियों और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान नकद करोड़ों रुपये बहुमूल्य जेवरात और संदिग्ध बैंक खातों का खुलासा हुआ जिन्हें तुरंत फ्रीज कर दिया गया। यह फर्जीवाड़ा एक सुनियोजित साजिश के तहत हुआ था जिसमें बैंक के कुछ अधिकारियों के साथ बाहरी गिरोह की मिलीभगत सामने आई है। फर्जी दस्तावेज और चेक के जरिए सरकारी धन की बड़ी चोरी की गई है।

ED की जांच अब इस मामले के आर्थिक पहलुओं और मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल पर विशेष ध्यान दे रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस जांच से इस घोटाले की और परतें खुलेंगी और कई बड़े नाम भी सामने आ सकते हैं।यह मामला झारखंड के सरकारी धन में बड़े स्तर पर हुए भ्रष्टाचार को उजागर करता है और अब ED की सक्रियता से उम्मीद है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।