जमशेदपुर में 30 मई से अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोज़र, पहले चरण में 10 पक्के निर्माण होंगे ध्वस्त…

खबर को शेयर करें
1000192835

Jamshedpur news: जमशेदपुर में 30 मई शुक्रवार से अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। यह कार्रवाई सरकारी और पट्टे की जमीनों पर अवैध रूप से बनाए गए मकानों और दुकानों पर की जाएगी। इस अभियान का नेतृत्व धालभूम की अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) शताब्दी मजूमदार कर रही हैं जिनके निर्देश पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है।

पहले चरण में परसुडीह, सोनारी, कदमा, कालीमाटी, पुदिहासा, मनीफिट और अन्य कई वार्डों में बने दस अवैध पक्के मकान और दुकानें गिराई जाएंगी। ये कार्रवाई झारखंड सार्वजनिक भूमि अतिक्रमण (JPLE) मामलों की सुनवाई के बाद जोनल अधिकारियों द्वारा जारी आदेशों के आधार पर की जा रही है।

दूसरे चरण में पटमदा, बोडाम, पोटका और मानगो ज़ोन में फैले अतिक्रमण को हटाया जाएगा। इसके लिए संबंधित अंचल अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है।

किन-किन क्षेत्रों में होगी कार्रवाई और किसके खिलाफ?

• परसुडीह (गोविंदपुर थाना) – दुबराज महतो

• सोनारी (वार्ड नं. 1) – सिद्धार्थ राव

• पुदिहासा (जमशेदपुर ज़ोन) – अशोक कुमार

• मनीफिट (जमशेदपुर ज़ोन) – सतीश सिंह

• कालीमाटी (जमशेदपुर ज़ोन) – रमेश्वर प्रसाद

• कदमा (वार्ड नं. 2) – नेपाल मकसी

• वार्ड नं. 11 – किश्तो मकसी, प्रहलाद चौधरी

• वार्ड नं. 9 – कलेक्टर राव

• वार्ड नं. 6 और 7 – एक-एक अतिक्रमण वाली जगह

अपर उपायुक्त भगिरथ प्रसाद ने बताया कि पक्के निर्माणों को JPLE मामलों में दिए गए आदेशों के आधार पर हटाया जाएगा। वहीं अस्थायी अतिक्रमणों की कार्रवाई टाटा स्टील लैंड विभाग द्वारा की जाएगी।प्रशासन का उद्देश्य सार्वजनिक जमीन को मुक्त कराकर सही उपयोग सुनिश्चित करना है। यह अभियान चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे स्वयं अवैध निर्माण हटा लें अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।