जमशेदपुर को मिला नया डीसी, “कर्ण सत्यार्थी” को सौंपी गई पूर्वी सिंहभूम की कमान…

खबर को शेयर करें
1000191282

Jamshedpur news: झारखंड के राज्यपाल के आदेश पर राज्य सरकार के सचिवालय द्वारा एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सोमवार को जारी आदेश के तहत राज्य के कई जिलों के उपायुक्तों (डीसी) का तबादला किया गया जिसमें पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले भी शामिल हैं।

इस फेरबदल के तहत जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) के उपायुक्त अनन्य मित्तल का तबादला करते हुए उनके स्थान पर “कर्ण सत्यार्थी” को नया डीसी नियुक्त किया गया है। कर्ण सत्यार्थी 2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी हैं। इससे पहले वे गुमला जिले में उपायुक्त के पद पर कार्यरत थे।गुमला में अपने कार्यकाल के दौरान सत्यार्थी ने ग्रामीण विकास शिक्षा और आदिवासी कल्याण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए।