JAC Board Class 10th Result 2025
|

JAC बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट कल होगा जारी, शिक्षा मंत्री करेंगे घोषणा…

खबर को शेयर करें

झारखंड: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) मैट्रिक परीक्षा 2025 का परिणाम मंगलवार, 27 मई को जारी करेगा। राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन सुबह 11 बजे रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा करेंगे। इस संबंध में जानकारी परिषद के सचिव द्वारा साझा की गई है।संभावना जताई जा रही है कि मैट्रिक के साथ ही इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) का परीक्षा परिणाम भी इसी दिन जारी किया जा सकता है।गौरतलब है कि झारखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं इस वर्ष 11 फरवरी से 4 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षार्थी अपने परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों — [jac.jharkhand.gov.in](http://jac.jharkhand.gov.in), [jharresults.nic.in](http://jharresults.nic.in) या [jacresults.com](http://jacresults.com) — पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज कर परिणाम डाउनलोड करें।