मुंगेर से लाकर जमशेदपुर में बेचता था हथियार, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार…
जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस के हाथ एक ऐसा गिरोह लगा है जो बिहार के मुंगेर से हथियार लाकर झारखंड के अलग अलगा हिस्सों में बेचा करता था पुलिस ने इस गिरोह के मोहम्मद खालिक को पकड़ा है और शरीफ और अफरोज की खोज़ जारी है 20 मई की रात करीब 10:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि चुना शाह कॉलोनी में मोहम्मद समर और मोहम्मद अफरोज के घर एक व्यक्ति हथियार लेकर आ सकता है।
इस पर जुगसलाई थाना प्रभारी की नेतृत्व में टीम ने रेड की।मौके से मोहम्मद खालिक नाम का युवक पकड़ा गया, जो गरीब निवास कॉलोनी का रहने वाला है। उसके पास से एक पिस्टल बरामद हुई। पूछताछ में पता चला कि उसके पास सिर्फ एक पिस्टल नही.. वो हथियार को ठीक करने और मोहम्मद समर और मोहम्मद अफरोज के लिए काम करता है।पुलिस के मुताबिक शरीफ और अफरोज मुंगेर से हथियार लाकर झारखंड के अलग-अलग हिस्सों जैसे जमशेदपुर में इन हथियारों को बेचते थे।


