Addident 11
|

जमशेदपुर के बिरसानगर में बाइक एक्सीडेंट, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत…

खबर को शेयर करें

Jamshedpur news: बिरसानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिद्धो कान्हू मोड़ के पास बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. घटना उस वक्त हुई जब बुलेट सवार दोनों युवक टर्निंग पर अनियंत्रित होकर गिर पड़े. मृतकों की पहचान बुधराम शांडिल्य (28) और गोलू मुंडा (22) के रूप में हुई है.

दोनों आपस में गहरे दोस्त थे और बिरसानगर जोन नंबर 2बी के निवासी थे.सूत्रों के अनुसार दोनों युवक रात में बुलेट से बिरसानगर थाना की तरफ किसी काम से जा रहे थे. सिद्धो-कान्हू मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने उन्हें एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने गोलू मुंडा को मृत घोषित कर दिया. वहीं, बुधराम शांडिल्य की गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों ने उसे टीएमएच में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई.

बुधराम टेल्को में एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत था, जबकि गोलू उषा मार्टिन में नौकरी करता था. घटना की सूचना मिलने के बाद से इलाके में शोक की लहर है. गुरुवार को दोनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया.