IMG 20250425 WA0040
|

जमशेदपुर में काली पट्टी बांध अदा हुई नमाज, पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ जताया विरोध..

खबर को शेयर करें

Jamshedpur news: जमशेदपुर के विभिन्न मस्जिदों में शुक्रवार को काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की गई। यह कदम पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन के रूप में उठाया गया।मुस्लिम समुदाय के लोगों ने काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया।

IMG 20250425 172749

इस दौरान लोगों ने सरकार से अपील की कि वह आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे और देश की सुरक्षा सुनिश्चित करे।यह प्रदर्शन ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के हैदराबाद संसद असदुद्दीन ओवैसी की अपील के बाद हुआ। ओवैसी ने मुस्लिम समुदाय से जुमे की नमाज के दौरान काली पट्टी बांधकर आतंकवाद और सांप्रदायिकता के खिलाफ एकजुटता का संदेश देने का अनुरोध किया था।

IMG 20250425 WA0041

नमाज अदा करने के बाद लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ विरोध जताया और सरकार से मांग की कि वह जल्द से जल्द आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दे। लोगों ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना सरकार की जिम्मेदारी है और वे इसके लिए सरकार पर दबाव बनाएंगे।