जमशेदपुर में गर्मी को देखते हुए बदले स्कूलों के समय…
झारखंड: राज्य सरकार ने बढ़ती गर्मी के मद्देनजर स्कूलों के समय में बदलाव करने का फैसला किया है। यह आदेश सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों पर लागू होगा। नए समय के अनुसार वर्ग KG से 8 तक की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक संचालित की जाएंगी, जबकि वर्ग 9 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से 12:00 बजे तक संचालित की जाएंगी।
निजी विद्यालयों का संचालन संबंधित विद्यालय के दिशा-निर्देश के अनुरूप आरटीआई अधिनियम और प्रबंधन के प्रावधानों के तहत किया जाएगा। यह आदेश 26 अप्रैल 2025 से प्रभावी होगा और विभागीय सचिव ने इस आदेश पर अनुमोदन दे दिया है। इस बदलाव का उद्देश्य छात्रों को गर्मी के प्रभाव से बचाना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है।


