वक्फ कानून में हुए संसोधन के खिलाफ जमशेदपुर के गाँधी मैदान में 1 मई को होगा विशाल जनसभा का आयोजन,मंत्री और कई सांसद होंगे शामिल
Jamshedpur news: जमशेदपुर के धतकीडीह स्थित एशियन इन होटल में आज दिनांक 23 अप्रैल 2025 को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान पहलगाम में हुए हमले को लेकर बोर्ड के प्रतिनिधियों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी और घटना को विभत्स एवं कायरतापूर्ण बताया।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया की सरकार द्वारा पारित वक्फ कानून 2025 का विरोध किया गया और कहा कि यह कानून जल्दबाजी में लाया गया है और इसमें समुदाय विशेष के पक्षों को गंभीरता से नहीं लिया गया है। कन्वेनर रियाज शरीफ़ ने कहा कि इस कानून में 44 नए संशोधन हैं, जो वक्फ जमीन को संरक्षित नहीं कर सकते हैं।

बोर्ड के प्रतिनिधियों ने कहा कि पूर्व में वक्फ एक्ट 1995 में जो व्यवस्था सरकार द्वारा दी गई थी, उसके द्वारा वक्फ सम्पत्तियों की हिफाजत की जा रही थी। इसपर पक्षों (केंद्र सरकार एवं वक्फ बोर्ड) को विश्वास में लेकर आपसी सहमति से और बेहतर बनाया जा सकता था, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा जो जेपीसी का गठन किया गया था, वह पूर्ण रूप से सरकार के प्रभाव में कार्य करने वाला साबित हुआ।
बोर्ड ने 1 मई 2025 को एक आमसभा आयोजित करने की घोषणा की है, जिसमें वक्फ कानून 2025 के विरोध में चर्चा की जाएगी। इस सभा में बोर्ड के अध्यक्ष हजरत मौलाना खालिद सैफुल्ला रहमानी, महासचिव मौलाना फज्जलुर्र रहीम मुज्जदीदी, बोर्ड के प्रवक्ता सैयद कासिम रसुल, बोर्ड के उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद मौलाना उबैदउल्लाह खान आजमी, जेपीसी सदस्य सह सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद, सांसद कल्याण बैनर्जी, झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री माननीय डॉ. इरफान अंसारी, सांसद इमरान मसूद, मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।
सभा का समय शाम 5:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। बोर्ड का मानना है कि वक्फ कानून 2025 मुस्लिम समुदाय के हितों के खिलाफ है और इसके दूरगामी परिणाम होंगे। प्रेस वार्ता में मुफ्ती निशात अहमद, तौहीदुल हसन, शाहिद अख्तर, मौलाना मजिउल्लाह हबीबी, मुफ्ती सलाहउद्दीन और अन्य शहर के गणमान्य उपस्थित थे।


