BG 2025 04 17T153205.134

NH-33 के किनारे मिली युवती की ला’श, जांच में जुटी पुलिस…

खबर को शेयर करें

Jamshedpur news: जमशेदपुर से एक दुखद घटना सामने आयी है। जहां एनएच-33 के किनारे से एक युवती का शव गुरुवार को पुलिस ने बरामद किया है। मामला जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के पीपला मोड़ का है। पुलिस द्वारा शव के पास से एक स्कूटी भी बरामद की गई है।प्रारंभिक जांच में मृतका की पहचान जोबा रानी सोरेन के रूप में हुई है।

पुलिस ने स्कूटी के कागजातों की जांच कर यह पुष्टि की है। हालांकि, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवती की मौत किसी सड़क हादसे में हुई या मामला हत्या का है।एमजीएम थाना के एएसआई तोरी उरांव ने बताया कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।