जमशेदपुर में ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट ने डॉ. अंबेडकर के योगदान को किया याद…
Jamshedpur news: जमशेदपुर की सामाजिक संस्था ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर ट्रस्ट के कार्यालय में एक विचार-गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें डॉ. अंबेडकर के समानता और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर विस्तार से चर्चा की गई।
ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष मतीन उल हक अंसारी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर की जयंती का यह दिन वास्तव में बहुत खूबसूरत है, क्योंकि उन्होंने हमें एक ऐसा संविधान दिया है जो दुनिया में बेमिसाल है। इस संविधान के कारण ही भारत आज पूरे विश्व में जाना जाता है और अब भारत को गंगा-जमुना तहजीब के प्रतीक के रूप में देखा जाता है।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के सदस्यों ने बाबासाहेब के योगदान को याद करते हुए समाज में एकता और शिक्षा के प्रसार का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर के प्रयासों से दलित वर्गों के लिए समानता और सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी गई और हमें एक मजबूत संविधान मिला।


