जमशेदपुर की दिव्या सोय वुशू चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीत किया शहर का नाम रौशन
Jamshedpur news: जमशेदपुर की “गोल्डन गर्ल” दिव्या सोय ने खेलो इंडिया वुशू चैंपियनशिप के राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सब-जूनियर/जूनियर प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर झारखंड और पूर्वी सिंहभूम का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 2-7 अप्रैल 2025 को गुजरात में आयोजित की गई थी।दिव्या ने सेमीफाइनल तक पहुँचने से पहले तीन मैचों में शानदार जीत दर्ज की।

उन्होंने पहला मैच तमिलनाडु की के. न्धरुशीन के खिलाफ जीता, दूसरे मैच में जम्मू-कश्मीर की अक्सा जावेद को पराजित किया, और क्वार्टर फाइनल में चंडीगढ़ की सुनिता यादव को हराकर सेमीफाइनल में पहुँचीं। हालांकि, सेमीफाइनल में चंडीगढ़ की भूमिका से हार के बाद उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।कोच विजय सोय ने जताई प्रसन्नतादिव्या के कोच विजय सोय ने उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
उन्होंने कहा कि दिव्या का यह प्रदर्शन उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। विजय सोय ने दिव्या की लगातार बेहतर प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि यह उनके खेल यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने जोर देकर कहा कि दिव्या का राज्यस्तरीय स्वर्ण पदक और राष्ट्रीय स्तर पर चयन झारखंड के लिए गर्व का विषय है।विजय सोय ने कहा कि दिव्या की यह उपलब्धि उसके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन की ओर एक कदम है।
उन्होंने स्थानीय समुदाय, परिवार और प्रशंसकों के निरंतर समर्थन को दिव्या की सफलता में अहम बताया। उन्होंने कहा कि दिव्या का यह सफर अभी शुरुआत है, और आने वाले वर्षों में वह राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी ऊँचाइयाँ छुएगी।


