टाटानगर रेलवे स्टेशन में ओवरहेड वायर की चपेट में आकर झुलसा युवक…
Jamshedpur news: टाटानगर रेलवे स्टेशन से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहाँ एक युवक जो कथित तौर पर नशे का आदी था मालगाड़ी पर चढ़ गया और ओवरहेड वायर की चपेट में आकर झुलस गया।इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया जिसमें युवक को मालगाड़ी पर चढ़ते और ओवरहेड वायर की चपेट में आते देखा जा सकता है।
वीडियो में युवक को झुलसते हुए भी देखा जा सकता है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक टाटानगर स्टेशन पर चोरी की घटना को अंजाम देकर भागने की कोशिश कर रहा था। जब लोगों ने पीछा किया, तो वह मालगाड़ी पर चढ़ गया और हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया।इस घटना में युवक पूरी तरह झुलस गया है और उसका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।


