IMG 20250328 WA0009
| |

जमशेदपुर के सिदगोड़ा में मिला फल विक्रेता का शव,पत्थरों से किया गया है वार…

खबर को शेयर करें

Jamshedpur News: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। सूर्य मंदिर के सामने कांटा मैदान में एक अधेड़ की पत्थरों से कूचकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बिजय कुमार नंद्राजोग उर्फ रिंकू (52) के रूप में हुई है जो बागुनहातु रोड नंबर-1 का रहने वाला था और साकची फल मार्केट में काम करता था।शुक्रवार सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई।

IMG 20250328 WA0008

कुछ लोगों ने मैदान में शव पड़ा देखा जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।मृतक के चचेरे भाई मनोज कुमार ने बताया कि बिजय कुमार रोजाना सुबह 9 बजे ड्यूटी के लिए साइकिल से जाता था और रात में 9 बजे के आसपास लौटता था।

गुरुवार देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला। बाद में उन लोगों ने थाना पहुंचकर पुलिस को लापता होने की जानकारी दी। फिल्हाल आगे की कारवाई जारी है।