IMG 20250327 WA0039
|

स्कूल में बनते शौच में हुई चोरी, नल ले गये चोर…

खबर को शेयर करें

Jamshedpur news: जमशेदपुर बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के बीपीएम मध्य विद्यालय में विधायक फंड से बन रहे नये शौचालय का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने शौचालय में लगे करीब 30 स्टील के नल,वॉश बेसिन समेत कुछ अन्य सामान की चोरी कर ली। घटना मंगलवार देर रात की है।स्कूल प्रबंधन की ओर से बर्मामाइंस थाना में लिखित शिकायत की गई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार स्कूल परिसर में शौचालय का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका था।

कुछ ही दिनों में शौचालय का उद्घाटन होने वाला था।बुधवार की सुबह जब शिक्षक व कर्मी स्कूल पहुंचे तो देखा कि नये शौचालय का ताला टूटा हुआ है। उसमें लगे सभी नल और अन्य सामान गायब हैं। चोरों ने पाइप लाइन को भी तोड़ दिया है। छानबीन के दौरान दो वॉश बेसिन स्कूल के पीछे क्षतिग्रस्त हालत में मिले।घटना की जानकारी मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से बर्मामाइंस पुलिस को जानकारी दी गई। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की।स्कूल की देखरेख के लिए रात के वक्त गार्ड की तैनाती नहीं की गई है।

स्कूल की चहारदिवारी की ऊंचाई कम होने के कारण असामाजिक तत्व रात के वक्त स्कूल परिसर में प्रवेश कर जाते हैं और नशापान भी करते हैं। स्कूल परिसर में हाई मास्ट लाइट भी लगाया गया है लेकिन चोरों ने उसका तार भी काट लिया है जिस कारण से लाइट भी बंद है।