रांची से जमशेदपुर आ रहे थे इंटरव्यू देने, सड़क दुर्घटना में हुई एक की मौत।
बीते कल 19.1.24 शुक्रवार को रांची से जमशेदपुर बाइक से दो दोस्त इंटरव्यू देने जमशेदपुर के टीसीआई कंपनी आ रहे थे तभी नेशनल हाईवे चौका के करीब पेट्रोल पंप के किनारे वह लोग खड़े होकर टाइम देख रहे थे तभी अचानक से तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी टक्कर मारते ही ट्रक ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया इस हादसे में बाइक सवार युवती सविता कुमारी की मौत हो गई और उनका दोस्त सुजीत कुमार घायल हो गया
तत्काल उन दोनों को एंबुलेंस से एमजीएम अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने सविता कुमारी को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि सविता चतरा के रहने वाली है और वह फिलहाल रांची में किराए के मकान पर रह रही थी और एक कंपनी में वह काम भी कर रही थी वही उनका दोस्त सुजीत गढ़वा में रहता है और रांची के डोरंडा में रहकर किसी निजी कंपनी में काम कर रहा था।
यह दोनों जमशेदपुर के टीसीआई कंपनी में इंटरव्यू देने आ रहे थे तभी यह सड़क दुर्घटना हो गई।


