झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में बड़ा खुलासा…
Jharkhand news : झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। अपराध अनुसंधान विभाग ने मामला दर्ज किया और जांच में पता चला कि परीक्षा में धोखाधड़ी और प्रश्नपत्र के नाम पर धन उगाही की गई।जांच में पता चला कि गिरोह का सरगना गोरखपुर का निवासी है।
इसके अलावा, 8 अन्य सदस्यों की पहचान हुई है, जिनमें सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं।
इन सदस्यों में से कुछ के नाम हैं:-
कुंदन कुमार उर्फ मंटू (बिहार) – IRB-8 का जवान-
रोबिन कुमार (झारखंड) – IRB-8 का जवान-
अखिलेश कुमार (झारखंड) – IRB-8 का जवान-
गौरव कुमार (झारखंड) – IRB-8 का जवान-
अभिलाश कुमार (झारखंड) – IRB-8 का जवान-
राम निवास राय (बिहार) – असम राइफल्स का जवान
निवास कुमार राय (बिहार) – होमगार्ड जवान-
कविराज उर्फ मोटू (बिहार) – सरगना का भतीजा
परीक्षा और गड़बड़ी का मामला
21 और 22 सितंबर 2024 को झारखंड के विभिन्न जिलों में तीन पालियों में JSSC-CGL परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके बाद परीक्षा में पेपर लीक और उम्मीदवारों से पैसे वसूलने की अफवाहें सामने आईं। जांच में पता चला कि परीक्षा से पहले ही कुछ अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र के नाम पर ठगा गया था।पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच जारी है।