IMG 20250324 WA0047
|

गिरीडीह मे हुआ सड़क हादसा , जमशेदपुर के आज़ादनगर के मछली व्यापारी की हुई मौत…

खबर को शेयर करें

Jamshedpur news: जमशेदपुर मानगो निवासी मोहम्मद तालिब अंसारी की गिरीडीह निमियाघाट लाल बाजार के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे मे मौत हो गई।

मृतक कार चला रहे थे कार की कंटेनर से टक्कर होने की वजह से कार के परखच्चे उड़ गए और उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।मोहम्मद तालिब जमशेदपुर आज़ादनगर 3 मसीह कॉम्प्लेक्स सामने के रहने वाले थे। वह अपने ससुराल वासेपुर धनबाद गए हुए थे वहां से साले के कार से कोडरमा गए ।

IMG 20250324 WA0048

कोडरमा से लौटते समय रविवार दोपहर करीब 2 बजे यह घटना निमिया घाट के पास हुई। तालिब मछली कारोबारी थे सोमवार को पार्थिव शरीर वापस जमशेदपुर लाया गया जिसके बाद ज़ाकिरनगर कब्रिस्तान में सोमवार को मग़रीब के नमाज़ के बाद उन्हें सुपुर्द ए ख़ाक कर दिया गया