जमशेदपुर में अवैध हथियारों के साथ दो अपराधी हुए गिरफ्तार…
Jamshedpur news: जमशेदपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार 23 मार्च को गोड़गोड़ा चौक के पास छापामारी कर दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियो की पहचान नन्दन कुमार झा (34) और राहुल गोप उर्फ बल्ले (28) के रूप में हुई है।
पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्तौल, 7.65 बोर की चार जिंदा गोलियां और तीन मोबाइल फोन बरामद किए। दोनों के खिलाफ MGM थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।पुलिस के अनुसार, दोनों ने 21 मार्च को तुरियाबेड़ा गांव में एक व्यक्ति के घर पर हत्या की नीयत से फायरिंग करने की बात स्वीकार की है।
नन्दन और राहुल का आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें हत्या, लूट और सिलसिलेवार फायरिंग जैसे मामले शामिल हैं। दोनों पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं।आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरीय पुलिस अधिकारियों ने इस सफलता की जानकारी दी और शहर में शांति बनाए रखने के लिए कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


