IMG 20250322 WA0056
|

पैसों के लेन-देन मामले मे की थी सौरभ की हत्या, दो अपराधी हुए गिरफ्तार…

खबर को शेयर करें

Jamshedpur news: जमशेदपुर के ओलीडीह थाना क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल में एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सौरभ शर्मा उर्फ पवन शर्मा के रूप में हुई है।पुलिस ने बताया कि सौरभ की लाश सरकारी स्कूल के तीन मंजिले पर स्थित एक कमरे में मिली।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सौरभ की हत्या पैसों की लेन-देन के मामले की वजह से हुई थी।उस दिन बारिश होने के कारण, सौरभ और उसके दोस्त सरकारी स्कूल के दूसरे तीसरे मंजिल पर शराब पी रहे थे। इसके बाद, उन लोगों ने बियर बोतल के टुकड़े से सौरभ की हत्या कर दी थी।ओलीडीह थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में कांड संख्या 64/2025 दर्ज किया गया है, जिसमें धारा 103(1)/3(5) भादंसं 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

IMG 20250322 WA0057

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान इस प्रकार है:

बिक्की सिंह उर्फ अप्पा राव, उम्र करीब 21 वर्ष, सुरज बांडरा उर्फ मुतु, उम्र करीब 28 वर्ष ,दोनों ही ओलीडीह निवासी है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बीयर के टुकड़े को भी जप्त किया है। आगे की जांच जारी है।