इंसानियत की मिसाल: गुम हुआ पर्स लौटाकर दो युवाओं ने जीता दिल
Jamshedpur news: आज के दौर में जब ईमानदारी की कहानियाँ कम ही सुनने को मिलती हैं वहीं जमशेदपुर में ऐसी वारदात हुई जिसने इंसानियत को जिंदा रखा है । एम एस आईटीआई के खालिद इकबाल ने बताया कि उनके भतीजे फहद लतीफ का पर्स सुबह कॉलेज जाते वक्त कहीं गिर गया था।
पर्स में अच्छी खासी रकम, एटीएम कार्ड और कुछ महत्वपूर्ण सर्टिफिकेट थे। कुछ देर बाद खालिद को रोड नंबर 15 से तौसीफ अख्तर अंसारी का फोन आया, जिन्होंने सूचना दी कि उनका पर्स मिला है। तौसीफ और उनके साथी मोहम्मद हुदैफा रहमान ने न सिर्फ पर्स को सुरक्षित रखा, बल्कि खालिद के घर जाकर उसे लौटा भी दिया।
इस नेक काम के लिए खालिद ने दोनों युवाओं और उनके माता-पिता की तारीफ की, जिन्होंने ऐसी अच्छी परवरिश दी की ये दूसरों की मदद के लिए आगे आए।
खालिद ने कहा, “दिल से दुआ निकल रही है कि अल्लाह इनके ईमान की हिफाजत करे और इन्हें ऊँचा मुकाम दे।” उन्होंने दोनों को सलाम भेजा और इस घटना को इंसानियत की जीत बताई। यह कहानी समाज के लिए एक प्रेरणा है कि ईमानदारी और भलाई अभी भी बाकी है।


