4302503 r853
|

फेसबुक पोस्ट से शुरू हुई लड़ाई हिंसक झड़प मे बदली, पांच गिरफ्तार…

खबर को शेयर करें

Jamshedpur: जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैरेज कॉलोनी मुस्लिम बस्ती में वर्चस्व की लड़ाई एक बार फिर हिंसक संघर्ष में बदल गयी। यह घटना एक फेसबुक पोस्ट को लेकर शुरू हुई, जिसमें अफजल गुट के एक युवक ने शाहरुख और उसके साथियों का मजाक उड़ाया था।इस पोस्ट को लेकर मंगलवार शाम से दोनों पक्षों में तनातनी शुरू हो गई, जो रात 11 बजे हिंसक झड़प में बदल गयी। इस घटना में कई लोग घायल हुए, जिनमें से तीन को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गयी।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर एक हथियार, दो जिंदा कारतूस और दोखोखे बरामद किए हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर बर्मामाइंस थाना में जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज करायी है।जानकारी के मुताबिक, इलाके में शाहरुख और अफजल गुट के बीच लंबे समय से वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। हाल ही में अफजल गुट से जुड़े युवक ने फेसबुक पर शाहरुख और उसके साथियों का मजाक उड़ाते हुए पोस्ट डाली थी। इसी पोस्ट को लेकर मंगलवार शाम से दोनों पक्षों में तनातनी शुरू हो गई, जो रात 11 बजे हिंसक झड़प में बदल गयी।

इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं और दोनों पक्षों के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।