कृष्ण कुमार को मिला मानगो नगर निगम का अतिरिक्त प्रभार…
जमशेदपुर: जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार को एक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें मानगो नगर निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जिसके तहत वे अगले आदेश तक उप नगर आयुक्त का कार्यभार संभालेंगे।नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर सचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है।
इस अधिसूचना के अनुसार, कृष्ण कुमार 15 फरवरी को अपना कार्यभार संभालेंगे।यह बदलाव मानगो निगम के उपनगर आयुक्त सुरेश यादव के तबादले के बाद हुआ है। इससे पहले, आईटीडीए के निदेशक दीपांकर चौधरी को नगर निगम का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया था।कृष्ण कुमार को मानगो नगर निगम का अतिरिक्त प्रभार देने के निर्णय से यह उम्मीद की जा रही है कि वे अपने अनुभव और क्षमता का उपयोग करके नगर निगम के कार्यों को और भी सुधारेंगे। उनकी नियुक्ति से नगर निगम के काम में और भी ट्रांसपरेनसी आएगी।