768 512 11673178 694 11673178 1620377344972
|

साकची में दो पक्षों की हुई लड़ाई, 4 लोग हुए गिरफ्तार

खबर को शेयर करें

Jamshedpur news: साकची थाना क्षेत्र में बीती रात एक बड़ा विवाद हुआ। दो पक्षों के बीच गाली-गलौज, मारपीट और पथराव हुई। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराया है।पुलिस ने मामले में दोनों पक्ष से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एक पक्ष की ओर से ऋतिक सिंह ने कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है, जिनमें सौरभ कर्मकार, रोहित कुमार, गौरव यादव, रोहित जायसवाल, गौरव शर्मा, रिंकू मोहंती और अन्य 10-20 अज्ञात लोग शामिल हैं।

इस मामले में पुलिस ने रोहित कुमार और रोहित जायसवाल को गिरफ्तार किया है। दूसरे पक्ष की ओर से रोहित कुमार ने ऋतिक सिंह, अभिनव सिंह, रोहित जायसवाल और अन्य 10-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट कर जख्मी करने का केस दर्ज कराया है। इस मामले में पुलिस ने ऋतिक सिंह और रोहित जायसवाल को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक मारपीट और पथराव हुआ।

इस दौरान कई लोग घायल हुए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों के लोगों को शांत कराया।इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।