IMG 20240117 152145

Jamshedpur: तीन दिनों से लापता युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला, पुलिस जांच में लगी 

खबर को शेयर करें

Jamshedpur: मंगलवार की शाम जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के गुरमा गांव के पास तीन दिनों से लापता युवक सनातन महतो का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला है। बकरी चराने वाले लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर बुधवार को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। सनातन शनिवार शाम गम्हरिया से काम कर घर लौटा था. खाना खाने के बाद वह सो गया. इसके बाद रविवार सुबह घर से नहाने की बात कह कर निकल गया जिसके बाद से वोह घर नहीं लौटा।

आज सुबह बकरी चराने वाले लोगों ने उसका शव जंगल में पेड़ से लटका देखा इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई

प्रथम दृश्य में इसे आत्महत्या बताया जा रहा है. इस बात की जांच भी की जा रही है कि आखिर युवक ने आत्महत्या क्यो की ।