रांची के धुर्वा में भीषण सड़क दुर्घटना, कार के शीशे को तोड़ते हुए युवक आया बाहर,एक की दर्दनाक मौत।
रांची के धुर्वा से एक भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में चार युवक सवार थे और सभी नशे के धुत में थे। कार चालक काफी तेज गाड़ी चला रहा था जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जाकर टकरा गई । डिवाइडर में टकराने के बाद कार ने कई बार सड़क पर पलटी मारी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के शीशे से एक युवक बाहर फेंका गया जब के दूसरा युवक का आधा शरीर कार के खिड़की में ही फस गया।
प्रशासन द्वारा लगातार ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान चलाया जाता है लेकिन यह दुर्घटना प्रशासन के इस कार्रवाई पर आइना दिखा रहा है।



