टाटा स्टील जमशेदपुर प्लांट में बड़े शान से हुआ गणतंत्र दिवस का आयोजन…
Jamshedpur news: टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम कंपनी के मेन गेट पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कॉरपोरेट सर्विसेज चाणक्य चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।चाणक्य चौधरी ने मार्च पास्ट का निरीक्षण किया और टाटा स्टील के सुरक्षाकर्मियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक परेड की सराहना की। इस परेड में टाटा स्टील के डॉग स्क्वायड की टीम और एसआईएसएफ के जवानों ने भी भाग लिया।

चाणक्य चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि टाटा स्टील कठिन चुनौतियों का सामना कर रहा है, लेकिन कर्मचारियों और शहर के निवासियों के सहयोग से इन चुनौतियों पर विजय प्राप्त की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ कठिन फैसले लेने पड़ सकते हैं और खर्चे में कटौती की जा रही है ताकि कंपनी मजबूत स्थिति में वापस आ सके।उन्होंने कहा कि टाटा स्टील ने हमेशा अपने कर्मचारियों और शहर के निवासियों के हितों का ध्यान रखा है और आगे भी यही करते रहेंगे। उन्होंने कर्मचारियों और शहर के निवासियों से सहयोग और समर्थन की अपील की।इस अवसर पर टाटा स्टील की वीपी अतरई सान्याल सुमित, तमाम वाइस प्रेसिडेंट, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू, महामंत्री सतीश सिंह, पूर्व अध्यक्ष पीएन सिंह, पूर्व अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद थे।कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा प्रमुख अरविंद सिन्हा ने मुख्य अतिथि चाणक्य चौधरी को स्कॉट किया। इसके अलावा, कार्यक्रम में टाटा स्टील के कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों ने भी भाग लिया।