IMG 20250122 152452

अरुण कुमार बनें जमशेदपुर के सिविल डिफेंस चीफ वार्डन..

खबर को शेयर करें

Jamshedpur news: जमशेदपुर के सामाजिक कार्यकर्ता अरुण कुमार को जिला पूर्वी सिंहभूम सिविल डिफेंस का चीफ वार्डन नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उपायुक्त सह नियंत्रक पूर्वी सिंहभूम अनन्य मित्तल के निर्देश पर एसडीओ शताब्दी मजूमदार द्वारा की गई है। अरुण कुमार को अवैतनिक चीफ वार्डन पद पर नियुक्त किया गया है, जो कि पिछले काफी दिनों से रिक्त था।पूर्व में शकील अनवर खां चीफ वार्डन थे, जिनकी मृत्यु कुछ महीने पहले हुई थी। अरुण कुमार को नियुक्ति पत्र दे दिया गया है और यह तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इसकी प्रति आयुक्त नागरिक सुरक्षा झारखंड रांची को भी प्रेषित कर दी गई है।सिविल डिफेंस का गठन भारत में 1968 में किया गया था। इसका उद्देश्य देश के आंतरिक इलाकों की रक्षा करने, सशस्त्र बलों का समर्थन करने, नागरिकों को संगठित कर नागरिक प्रशासन की मदद करने जैसे कार्य आदि हैं। जिला पूर्वी संभाग में तकरीबन 500 से ज्यादा सिविल डिफेंस के वालंटियर हैं और विभिन्न मोहल्लों में इसके डिविजनल वार्डन, पोस्ट वार्डन और स्वयं सेवक हैं।सिविल डिफेंस शहर के दुर्गा पूजा, रामनवमी विसर्जन आदि मौकों पर सक्रिय भूमिका निभाती है। वर्तमान में विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों को आपदा प्रबंधन जैसे सीपीआर, फायर सेफ्टी, फर्स्ट एड, रोड सेफ्टी, संभावित दुर्घटना के की रोकथाम के रोकने के उपाय आदि का प्रशिक्षण आम जनता को देती है।