IMG 20240115 WA0027

Jugsalai: महफूज और माजिद पर गोली चलाने वाला युवक गिरफ्तार, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी गई जानकारी।

खबर को शेयर करें

Jugsalai: महफूज और माजिद पर गोली चलाने वाला युवक गिरफ्तार, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी गई जानकारी।

बीते कल रविवार 14.1.24 को जुगसलाई के मुर्गी चौक पर जुगसलाई निवासी मोहम्मद माजीद और मानगो निवासी महफूज आलम पर गोली चली थी जिसके बाद दोनों को तत्काल TMH पहुंचाया गया जहां दोनों का इलाज चल रहा है इस मामले में अब पुलिस ने आरोपी जाहिद ऊर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया है।

आज एसएसपी कार्यालय साकची में इस संबंध में पुलिस द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी गई की 19 मार्च को जाहिद पर गोली चलाई गई थी।

इस कांड में आरोपियों की तरफ से माजिद विक्की पर मुकदमा उठा लेने का प्रेशर बना रहा था। विक्की ने बताया कि इसी कारण बीते कल उसने गोली चलाई है।

जाहिद उर्फ विक्की ने बीते कल घटना को अंजाम अकेले ही दिया था उसने 5 राउंड गोली चलाई थी पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा भी मिला था।