WhatsApp Image 2024 12 20 at 7.56.57 PM
|

Jamshedpur News : 21 दिसंबर को जमशेदपुर के मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में एल्युमिनाई मीट का होगा आयोजन, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी गई जानकारी

खबर को शेयर करें
WhatsApp Image 2024 12 20 at 7.56.52 PM

स्कूल का लम्हा…. वह खूबसूरत एहसास है जिसे भुलाया नहीं जा सकता, चाहें जितने साल भी गुजर जाएँ लेकिन जब भी स्कूल में कदम पड़ते है तो इसकी दीवारे, बेंच बहुत कुछ बिन कहे कह जाती है तो ज़रा सोचिये किसी स्कूल से आप 10, 15 और 25 साल पहले पढ़कर एक अच्छे मकाम पर है और इसी स्कूल में आपको दोबारा कई सालों बाद बुलाया जाए तो इसका क्या अहसास होगा??

इसी एहसास को जगाने के लिए जमशेदपुर के मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में 21 दिसंबर को शाम 5 बजे MNPS के पूर्व छात्र एल्युमीनाई मीट आर्गेनाईज कर रहें हैँ जिसमें स्पेशल गेस्ट MNPS के पूर्व छात्र और बॉलीवुड के प्रसिद्ध राइटर और एक्टर संजय जायसवाल उपस्थित रहेंगे। इस सम्बंध में स्कूल की प्रिंसिपल संगीता सिंह और संस्थापक डी पी शुक्ला द्वारा बताया गया कि इस एल्युमीनाई मीट का उदेश्य यही है कि उन विद्यार्थियों को इस स्कूल में वापस बुलाना है जो एक समय में इस स्कूल का अहम हिस्सा रहे हैं और हम आज भी उन बच्चों को अहम् हिस्सा मानते हैँ। जब इस कार्यक्रम में अलग-अलग बैच के विद्यार्थी पहुंचेंगे तो इसका एहसास ही अलग होगा जिसे सिल्वर जुबली के रूप में जाना जाएगा।