Jamshedpur News : डिमना रोड पर धारदार हथियार से हमला, राजीव चंद्र त्रिवेदी गंभीर रूप से घायल

उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड स्थित दैनिक जागरण कार्यालय के पीछे बुधवार की रात एक गंभीर वारदात सामने आई। अज्ञात बदमाश ने धारदार हथियार घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राजीव को टीएमएच अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार, उनके शरीर पर कई जगह गहरी चोटें हैं।से हमला कर सुभाष कॉलोनी निवासी राजीव चंद्र त्रिवेदी को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राजीव को टीएमएच अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार, उनके शरीर पर कई जगह गहरी चोटें हैं।
खैनी मांगने पर हुआ विवादमिली जानकारी के मुताबिक, भट्टी में खैनी मांगने को लेकर मामूली विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। इस दौरान अज्ञात बदमाश ने धारदार हथियार से हमला कर राजीव को लहूलुहान कर दिया।
सूचना मिलते ही उलीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि दोषियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश
इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
राजीव चंद्र त्रिवेदी पूर्व में टाटा स्टील में कार्यरत थे और रांची एक्सप्रेस के ब्यूरो चीफ के तौर पर काम कर चुके हैं। उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा के चलते पुलिस ने परिवार को आश्वासन दिया है कि मामले की जांच गंभीरता से की जाएगी।घटना ने शहर में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना है कि पुलिस दोषियों को कब तक पकड़ने में सफल होती है।


