MGM अस्पताल की चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था, शवगृह में अव्यवस्था से परिजन परेशान
जमशेदपुर: MGM अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का एक और मामला सामने आया है।
MGM अस्पताल की चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था, शवगृह में अव्यवस्था से परिजन परेशान

जमशेदपुर के मानगो छोटा पुल पर हुए सड़क दुर्घटना में जवाहरनगर निवासी अख्तर इमाम की मौ*त हो गई वहीँ जब अख्तर इमाम के पार्थिव शरीर को एम जी एम अस्पताल लेकर जाया गया तो परिजनों द्वारा बताया गया कि वहां जिस मर्चरी में पार्थिव शरीर को रखा जाता है वहां 6 फ्रिजर है जिसमें 4 सही है और बाकी 2 ख़राब है

वहीँ चारों फ्रिजर में पहले से शव रखा हुआ था जिससे परिजनों को शव रखाने में काफी कठिनाई हुई हालांकि जब परिजनों द्वारा विरोध किया गया तो अख्तर इमाम का शव को दूसरे फ्रिजर में रखा गया

अब इस मामले में स्वास्थ्य विभाग और एमजीएम अस्पताल के ज़िम्मेदार अधिकारी को सोचना चाहिए कि आखिर सरकारी अस्पताल में फ्रिजर की संख्या कम हो रही है तो फिर अन्य शव को कहाँ रखा जाएगा
MGM एक सरकारी अस्पताल है और अधिकतर मामले इसी अस्पताल में आते है हर को निजी जगहों पर शव रखने में सक्षम नहीं है।


