Jamshedpur News : सड़क हादसे में टेल्को के प्रिंस सिंह की दर्दनाक मौत

जमशेदपुर के टेल्को निवासी और सनातन उत्सव समिति के सक्रिय सदस्य प्रिंस सिंह की बीती रात लगभग 2 से 3 बजे के बीच बुंडू-नामकुम थाना क्षेत्र के पास एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रिंस सिंह अपने परिवार के साथ किराए की अर्टिगा कार में सवार होकर बिहार जा रहे थे। परिवार के सभी सदस्य उनकी दादी के निधन के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए यात्रा पर थे।
इस हादसे में मौके पर ही प्रिंस ने दम तोड़ दिया। प्रिंस के चाचा, अभिनव सिंह, खड़ंगाझार के निवासी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हैं।


