WhatsApp Image 2024 11 26 at 2.34.10 PM 1 scaled
|

उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान फैले हिंसा के बीच आजाद समाज पार्टी जमशेदपुर पहुंची उपायुक्त कार्यालय, डीसी को सौंपा ज्ञापन

खबर को शेयर करें

बीते कल सोमवार को योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन करने के बाद आज मंगलवार को उत्तर प्रदेश में लॉय एंड ऑर्डर की बिगड़ती स्थिति पर आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डीसी ऑफिस में राष्ट्रपति के नाम आवेदन दिया है।

WhatsApp Image 2024 11 26 at 2.38.35 PM

आजाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुमताज खान का कहना है कि राज्य में दलितों, आदिवासियों और वंचित समाज के लोगों को पुलिस कस्टडी में मारा जा रहा है, जबकि मुसलमानों के घरों को बुल्डोज़र से तोड़ा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दंगों के नाम पर मुसलमानों को पहले उकसाया जाता है, और बाद में उनके घरों को नष्ट कर दिया जाता है। संभल में हुए दंगों में 5 बेगुनाह मुसलमानों की हत्या की घटना ने इस स्थिति को और गंभीर बना दिया है।

आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि जब मुख्यमंत्री लॉय एंड आर्डर संभाल नहीं पा रहे, तो अब राष्ट्रपति शासन के तहत ही प्रदेश में शांति और व्यवस्था को बहाल किया जाए। पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस तरह की बर्बरता को और बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

मुमताज खान ने बताया कि डीसी ने इस आवेदन को गंभीरता से लिया है और कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि उनका आवेदन राष्ट्रपति तक पहुंचाया जाएगा और जो भी उचित कार्रवाई की आवश्यकता होगी, उसे शीघ्रता से अंजाम दिया जाएगा। आजाद समाज पार्टी ने साफ किया कि वे अपनी लड़ाई जारी रखेंगे और उत्तर प्रदेश में शांति एवं सुरक्षा की बहाली के लिए हर संभव कदम उठाएंगे।