झारखंड के राज्यपाल से असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति की मांग – अधिवक्ता जाहिद इकबाल
By Zaid Rahman
जमशेदपुर निवासी बाबर ख़ान ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ झारखंड के राज्यपाल को पत्र लिखकर अभियोजन स्वीकृति की मांग की है। राशिद हुसैन ने 25 अक्टूबर 2024 को दैनिक जागरण में प्रकाशित एक खबर का हवाला देते हुए आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में मुस्लिम समुदाय और इस्लामी नामों को अपमानित करते हुए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई।
बाबर ख़ान के अनुसार, सरमा ने जमशेदपुर के बोधि मैदान में एक जनसभा के दौरान “बाबर को देश से लात मारकर भगाने” और “इस्लामी नामों को समाप्त करने” जैसे बयान दिए। इन बयानों ने मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। इस आधार पर राशिद हुसैन ने जमशेदपुर सिविल कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई है (शिकायत संख्या 4005/2024) और भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 196, 299, और 302 के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है।
राशिद के अधिवक्ता मोहम्मद जाहिद इकबाल ने इस मामले को गंभीर बताते हुए अभियोजन की स्वीकृति के लिए राज्यपाल से अनुरोध किया है।


