दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान आतंक मचाने वालों को पुलिस ने दबोचा, 8 हुए गिरफ्तार

जमशेदपुर में 13 अक्टूबर को दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान जहाँ लोग विजयदशमी की खुशियाँ मना रहे थे, वहीं रात के समय कुछ असामाजिक तत्वों ने शहर में आतंक मचाया। मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने 21 वर्षीय देवराज पिल्ले पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके अलावा, मेला देखकर घर लौट रहे एक व्यक्ति को भी 8-10 लड़कों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों घटनाओं की शिकायत बिष्टुपुर थाना में दर्ज कराई गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया, जिसने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी टीम की सहायता से अपराधियों की पहचान की। गुप्तचर की मदद से सभी 8 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार किए गए अपराधियों में मनमीत सिंह गुजराल उर्फ अनमोल, यश सोनकर उर्फ चीकू, अभय कुमार यादव उर्फ टुनटुन यादव, आरुष लाल, प्रतीक कुंभार, अमृत सिंह उर्फ टिड्डा, अनमोल लाल, और जोयदीप नायक उर्फ जोजो शामिल हैं। इनके पास से सात मोबाइल फोन, हत्या में प्रयुक्त चाकू, दो मोटरसाइकिल, और एक स्कूटी बरामद की गई।


