IMG 20240929 WA0001
|

बर्मामाइंस लाल बाबा फाउंड्री पहुंचे सौरव विष्णु, उतरे व्यापारियों के समर्थन में

खबर को शेयर करें
IMG 20240929 WA0000

दिनांक 28 सितंबर 2024:टाटा और लाल बाबा फाउंड्री के बीच चल रहे विवाद के दौरान, समाजसेवी और पूर्व सांसद प्रत्याशी सौरव विष्णु व्यापारियों और गोदाम मालिकों से मिलने पहुँचे।

IMG 20240929 WA0002

उनके साथ आज़ाद समाज पार्टी के युवा अध्यक्ष मज़हर खान भी मौजूद रहे।सौरव विष्णु ने कहा कि टाटा कंपनी को जो ज़मीन मिली है, वह दान स्वरूप है, और इसलिए टाटा इसे लीज़ पर नहीं दे सकती।

IMG 20240929 WA0003

उनका यह भी कहना है कि टाटा इस ज़मीन को सबलीज़ पर देने का अधिकार नहीं रखती। उन्होंने स्पष्ट किया कि जितने भी लोग वर्षों से इन ज़मीनों पर रह रहे हैं, वे इस गलतफहमी में हैं कि वह ज़मीन टाटा की है।

IMG 20240929 WA0004

असल में, वह ज़मीन टाटा की है ही नहीं और उन सभी लोगों को मालिकाना हक मिलना चाहिए। यह सिर्फ एक राजनीतिक लड़ाई नहीं है, बल्कि एक कानूनी लड़ाई भी है, जिसे मजबूती से लड़ा जा रहा है।

IMG 20240929 WA0005

आज़ाद समाज पार्टी के युवा अध्यक्ष मज़हर खान ने भी टाटा के खिलाफ आवाज उठाने का कार्य पहले भी कई बार किया है और इस बार भी वे इस लड़ाई में मजबूती से खड़े नजर आए।