जमशेदपुर के चार युवकों के साथ नौकरी दिलाने के नाम पर हुई ठगी, ऐंठे गए 140000 रुपए।

एक बार फिर नौकरी दिलाने के नाम पर जमशेदपुर के युवकों के साथ जाल साज़ी हुई है मानगो थाना अंतर्गत जवाहर नगर रोड नंबर 13 बी के रहने वाले चार युवकों के साथ नोएडा की एक निजी कंपनी ने कतर में नौकरी दिलाने के नाम पर 140000 रुपए ऐंठे है।जानकारी देते हुए युवकों ने बताया कि फेसबुक के जरिए नोएडा की एक मैनपॉवर कंपनी से कांटेक्ट हुई जिसके बाद कतर की एक कंपनी के लिए वीजा, टिकट एवं सभी दस्तावेज दिए गए और ऑफिस चार्ज के नाम पर 35 हजार रुपये एक युवक से लिया गया।

कोलकाता से फ्लाइट की टिकट दी गई लेकिन आखिरी मौके पर ऑफिस द्वारा कॉल किया गया कि आप लोगों का टिकट कंफर्म नहीं हुआ है थोड़े दिन बाद आप लोगों को फिर से टिकट दिया जाएगा उसके बाद से ऑफिस के लोगों का कोई ता पता नहीं है कॉल करने पर नंबर स्विच ऑफ आ रहा है नोएडा भेजने पर ऑफिस बंद देखा गया।इसकी जानकारी लोगों ने लिखित तौर पर मानगो थाना को दी है


