जमशेदपुर पश्चिम क्षेत्र से भाजपा की सीट से अपनी दावेदारी पेश करते हुए झारखंड अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से मिले शाहिद परवेज़
जमशेदपुर पश्चिमी क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व शाहिद परवेज़ ने किया, जिनकी जमशेदपुर पश्चिमी क्षेत्र से टिकट की दावेदारी को लेकर बैठक हुई।
शाहिद परवेज़ जी ने अपनी दावेदारी को मजबूती से रखते हुए बताया कि यह क्षेत्र मुस्लिम बहुल है, और यदि उन्हें भाजपा की ओर से टिकट मिलता है, तो वे इस सीट को भाजपा के खाते में जीतकर डाल सकते हैं।
शाहिद परवेज़ ने अपनी दावेदारी को प्रबल तरीके से पेश किया, जिसमें उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सांस्कृतिक और सामाजिक विविधता को ध्यान में रखते हुए, उनका टिकट भाजपा के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। बाबू लाल मरांडी ने भी इस बात पर सहमति जताई और संकेत दिया कि शाहिद परवेज़ की दावेदारी पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।
इस महत्वपूर्ण बैठक में शाहिद परवेज़ के साथ कई अन्य महत्वपूर्ण नेता भी उपस्थित रहे। इनमें अनवर आलम, मोनाजिर सोहेल, महबूब आलम, आतिफ जी, इजाज खान, नजीर, साकिब, बब्लू, और फारूक शामिल थे। इन सभी नेताओं ने एकसुर में शाहिद परवेज़ की दावेदारी का समर्थन किया और भाजपा के नेतृत्व से उचित निर्णय की उम्मीद जताई।