जमशेदपुर की रहने वाली कांग्रेस नेत्री जेब खान को बनाया गया बिहार अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रभारी
जमशेदपुर मानगो की कांग्रेस नेत्री जेबा खान को बिहार अल्पसंख्यक कांग्रेस का प्रभारी मनोनीत किया गया है।
आपको बता दें जेबा खान पिछले कई वर्षों से कांग्रेस की सक्रिय सदस्य हैं साथ ही भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कन्याकुमारी से कश्मीर तक राहुल गांधी के साथ उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने में भारत जोड़ो यात्री की भूमिका भी निभाई है