IMG 20240821 WA0313
|

बिहार की रहने वाली लडकी ने मानगो में लगाई फांसी, आत्महत्या के कारणों का नहीं चल सका पता, छानबीन में जुटी पुलिस

खबर को शेयर करें
IMG 20240821 WA0314

जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के संकोसाई रोड नंबर 5 हयात नगर में 20 वर्षीय युवती सायमा प्रवीण ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सायमा मूल रूप से बिहार के सिवान की रहने वाली थी और पिछले 7 से 8 महीने से जमशेदपुर में अपनी खाला के घर रह रही थी।

IMG 20240821 WA0315

घटना की जानकारी देते हुए खाला के बेटे ने बताया की बुधवार देर शाम सायमा ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। जब काफी देर तक उसने दरवाजा नहीं खोला, तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया।

IMG 20240821 WA0316

लेकिन कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर, परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया और सायमा को पंखे से लटकता हुआ पाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेजवा दिया है ।

IMG 20240821 WA0317

पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।