IMG 20240818 WA0146
|

जुगसलाई के एक मकान में हुई चोरी, जिस रूम में सोए थे दंपत्ति उसी रूम में चोर ने किया हाथ साफ।

खबर को शेयर करें
IMG 20240818 WA0145

शनिवार देर रात जुगसलाई थाना अंतर्गत मिल्लत नगर निवासी आफताब पठान के घर पर चोरों ने हाथ साफ किया है। जानकारी देते हुए आफताब पठान ने बताया कि वह अपने पत्नी और बच्चे के साथ जिस रूम में सोए थे उसी रूम के अलमारी से 50000 नगद, बच्ची का चांदी का पायल एवं एक सोने की चेन को चोर ले उड़े हैं।

IMG 20240818 WA0144

आफताब पठान शंका जता रहे है कि चोरों ने स्प्रे मार कर इस चोरी को अंजाम दिया है क्योंकि रोजाना वह लोग सुबह 8:00 बजे के आस पास सो कर उठ जाते थे लेकिन आज उनकी और उनकी पत्नी की नींद 11:00 बजे खुली है।

IMG 20240818 WA0147

आफताब पठान ने चोरी की शिकायत जुगसलाई थाना में कर दी है।