भाजपा ने कपाली के हयात उर्फ़ मुख्तार को बनाया सरायकेला- खरसावां जिला का अल्प-संख्यक जिला अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी झारखण्ड प्रदेश के सभी जिलों में अपने विभिन्न विभागों के जिला कमिटी की नई सूची जारी कर रहा हैं इस कर्म में आज सरायकेला- खरसावां जिले के अल्प-संख्यक जिला अध्यक्ष के रूप में कपाली के रहने वाले मोहम्मद हयात उर्फ़ मुख्तार को मनोनीत किया गया हैं।

मुख्तार पुराने भाजपाई है, पूर्व विधायक साधु चरण महतो के काफ़ी करीबी भी थे। दशकों से जिले के अल्पसंख्यकों की सेवाएं कर रहे हैं।कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव, सारथी महतो सहित जिले के दर्जनों भाजपाई मौजूद थे